फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बवाल के मुख्य आरोपी बदर अली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, कोर्ट से भेजा जेल

Fri, 05 Jul 2019 12:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बदर अली को कोर्ट में ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में रविवार शाम को हुए बवाल के सूत्रधार को घेरने में पुलिस-प्रशासन नाकाम रहा। वहीं गुरुवार को बदर अली खुद पुलिस के पास पहुंचा और सरेंडर कर दिया। इसके बाद थाना देहली गेट पुलिस ने बदर अली को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बदर अली पर बुधवार को पांच हजार का इनाम घोषित किया था। 

विज्ञापन


रविवार को जुलूस पर हुए लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने मुख्य सूत्रधार सहित लगभग 100 लोगों को नामजद और तीन हजार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें मंगलवार देर रात तक 48 आरोपी गिरफ्तार भी हुए थे। इस प्रकरण में शहर काजी की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस के मुताबिक इसकी अभी जांच चल रही है।

विज्ञापन

बदर अली के कोर्ट में सरेंडर की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेरठ में कचहरी के सभी गेटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं एसपी सिटी भी कोर्ट के बाहर मुस्तैद हैं।

दूसरी ओर भीड़ हिंसा की बढ़ती घटनाओं को लेकर नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन एसएसपी से मिले और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा की ऐसी घटनाओं का रोका जाना बेहद जरूरी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें