दिल्ली के डॉन नीरज बवाना का मामा रामबीर शौकीन पुलिस कस्टडी में इलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही बागपत पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शौकीन पिछले तीन साल से बागपत जेल में बंद है। उसे 2015 में एक साल की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
बता दें कि शौकीन कांग्रेस का पूर्व एमएलए रह चुका है। रामबीर बागपत जेल में यूपी के अपराधी अमित भूरा को कस्टडी से भगाने के आरोप में बंद था। दिल्ली पुलिस ने रामबीर शौकीन पर मकोका लगाया था। उस पर नीरज बवाना का अपराध में साथ देने और एके-47 रखने का भी आरोप है।