फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इंटरनेशनल ट्रेड शो में मेरठ के उद्यमियों की चीनी कंपनियों के बाजार में सेंध, मिले 600 करोड़ के ऑर्डर

Wed, 27 Sep 2023 11:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के उद्यमियों ने चीनी कंपनियों के बाजार में सेंध लगाते हुए 600 करोड़ के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे मेरठ के उद्योगों को नई उम्मीद जागी है। मेरठ में स्पोर्ट्स, इलेक्ट्राॅनिक्स व सैनेटरी का बड़ा बाजार है। ग्रेटर नोएडा में हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो में कई देशों की कंपनियों से करार हुआ है।
विज्ञापन
ट्रेड शो में मेरठ के उद्यमी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में सोमवार को संपन्न हुआ यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो मेरठ के उद्यमियों को नई राह दे गया। ट्रेड शो के माध्यम से मेरठ के 50 उद्यमियों को करीब 600 करोड़ के देश विदेश की कंपनियों से ऑर्डर मिले हैं। यहां के उद्यमियों और कारोबारियों ने जापान, अफ्रीका, इंडोनेशिया सहित अन्य देशों की अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ डील की है। 

विज्ञापन


मेरठ के उद्यमियों ने चीनी कंपनियों के बाजार में सेंध लगाते हुए ये ऑर्डर हासिल किए हैं। विदेशी कंपनियों ने चीनी कंपनियों की तुलना में मेरठ के उत्पादों की गुणवत्ता और मूल्यता के आधार पर मेरठ की कंपनियों को आर्डर दिए हैं। 

यह भी पढ़ें: कानून का डर न चालान का:  सीएम के सख्त आदेश, फिर भी जाति लिख दौड़ा रहे वाहन, दो दिन अभियान चलाकर पुलिस भी सुस्त

विज्ञापन

पांच दिन तक चले फेयर में मेरठ के स्पोर्ट्स, सेनेटरी, इलेक्ट्राॅनिक्स, क्राफ्ट सहित अन्य उत्पादों के स्टॉल पर काफी भीड़ रही। मेरठ के उत्पादों का पांच करोड़ रुपये का रिटेल कारोबार भी हुआ। इसके साथ ही कैंची, हैंडीक्राफ्ट, गारमेंट्स, किताबों सहित 15 उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। 

मेरठ के श्रुतकीर्ति के लिप्पन आर्ट्स के स्टॉल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं और गुजरात से श्रुतकीर्ति को अच्छे ऑर्डर मिले। सबसे बड़ा ऑर्डर बिडला एयरकॉन को 50 करोड़ रुपये का मिला है। 

यह कंपनी अब विदेशी कंपनियों के लिए वीसी कूलर बनाएगी। जिला उद्योग केंद्र ने उद्यमियों से बातचीत कर मेले की सफलता और ऑर्डर की रिपोर्ट भी तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी है।

जापान, अफ्रीका, इंडोनेशिया की कंपनियों के साथ किया समझौता
जिला उद्योग केंद्र के अनुसार भावना एग्रो को जापान और अफ्रीका से बड़े ऑर्डर मिले हैं। अरिहंत कंपनी की अफ्रीका की कंपनी के साथ डील साइन हुई है। वीनेक्स ने भी मेले में अपने ब्रांड का प्रदर्शन किया। एसएस एक्सट्रूशन के लिए भी करोड़ों के ऑर्डर की संभावनाएं बनी हैं। सारस इंजीनियरिंग के 1.5 करोड़ के ऑर्डर फाइनल हो गए हैं। 
विज्ञापन

विश्व भर की कंपनियों ने की उत्पाद की सराहना
मेरठ के प्रोडक्ट शानदार हैं। सस्ते दामों पर वीसी कूलर बनाकर हम चीन को पीछे छोड़ रहे हैं। विश्व भर की कंपनियों ने हमारे उत्पाद की सराहना की। बड़ी संख्या में ऑर्डर फाइनल हुए हैं। कई कंपनी हमारे यहां पर विजिट भी करेंगी। - पीके जैन, एमडी, बिरला एयरकॉन

बड़ा था आयोजन, होगा फायदा 
पहली बार प्रदेश सरकार ने उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए इतना बड़ा आयोजन किया। काफी संख्या में लोगों को लाभ मिला। हालांकि कुछ अव्यवस्था भी रही। स्पोर्ट्स के स्टाल एक साथ होने चाहिए थे। आगे व्यवस्था में सुधार होगा । - सुमनेश अग्रवाल, एमडी, पीआर स्पोर्ट्स

 स्टॉल लगाने वाले उद्यमियों से बात की गई है। उन्हें करोड़ों के आर्डर मिले हैं। कई कंपनियों से डील हुई है। गुणवत्ता युक्त उत्पाद तैयार कराने पर जोर दिया जा रहा है। इससे यहां के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और पहचान मिलेगी। मेले के माध्यम से करीब 50 उद्यमियों ने डील की है। -दिपेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग केंद्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें