फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Tujhe Pranaam:12 अगस्त को एक दौड़ देश के नाम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के आवेदन की अंतिम तिथि आज

Thu, 10 Aug 2023 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के होने वाली फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। 12 अगस्त (शनिवार) को मिनी मैराथन ‘’एक दौड़ देश के नाम आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत 12 अगस्त (शनिवार) को मिनी मैराथन ‘’एक दौड़ देश के नाम’’ आयोजित होगी। इसके लिए कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार और शुक्रवार को दौड़ में प्रतिभाग करने वाले पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन


दौड़ का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे कैलाश प्रकाश स्टेडियम से होगा। यहां से सीएमओ कार्यालय, कमिश्नरी आवास, साकेत एलआईसी, जेल चुंगी, बलवंत नगर, हाइडिल कॉलोनी, विक्टोरिया पार्क, सर्किट हाउस से होते हुए स्टेडियम पर ही दौड़ संपन्न होगी। दौड़ से एक दिन पहले खिलाड़ी पंजीकरण कराने के बाद चेस्ट नंबर अवश्य ले लें। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। 

विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन 11 अगस्त को सुबह 10 बजे केएल इंटरनेशनल स्कूल में होगा। प्रतियोगिता में 4 से 6 वर्ष तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता की थीम आजादी पर होगी।

प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त दोपहर दो बजे तक है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदक 7617402221 पर संपर्क कर सकते हैं। केेएल इंटरनेशनल और जेपी ग्रुप इसके प्रायोजक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें