फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रेमी ने दवा खिलाकर कराया गर्भपात, भ्रूण पुलिस को सौंपा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर के एक मोहल्ले में प्रेमी ने प्रेमिका को दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। चार महीने के भ्रूण को महिला ने लोहियानगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने भ्रूण का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद आरोपी प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एक मोहल्ले की रहने वाली एक महिला का इमरान निवासी जाहिदपुर के साथ तीन साल से प्रेमप्रसंग चल रहा है। महिला पहले से शादीशुदा है, उसके अपने पति से 13 साल की बेटी भी है। महिला पति से अलग रह रही है। महिला चार माह की गर्भवती हो गई। आरोप है कि इमरान ने दवा खिला दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया। महिला ने इसकी जानकारी लोहियानगर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस महिला के साथ उसके घर पहुंची और वहां से भ्रूण बरामद करने के बाद आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आएगी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें