फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मीडिया इलेवन का ट्रॉफी पर कब्जा, 17 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। नेशनल क्रिकेट मैदान पर बुधवार को सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला डॉक्टर्स लीजेंड और मीडिया इलेवन के बीच खेला गया। मीडिया इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 17 रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

मीडिया इलेवन के कप्तान मोहम्मद रविश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मीडिया इलेवन की ओर से ताज मोहम्मद ने 40, अब्दुल्ला ने 32, शादाब ने 29, जर्रार ने 23 व अमित ने 21 रन बनाकर जीत की नींव रखी। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर्स लीजेंड की ओर से ओपनर बल्लेबाज डॉ. खुशनसीब ने शानदार पारी खेलते हुए 62 रन बनाए। एक समय लग रहा था कि डॉक्टर्स लीजेंड आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लेगी, लेकिन मीडिया इलेवन की टीम ने कसी हुई गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण कर विरोधी टीम को 20 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन पर समेट दिया। मीडिया इलेवन ने 17 रन से जीत हासिल की। शादाब को मैन ऑफ द मैच रहे। विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को आयोजक हाजी जावेद, मोहम्मद अमीक, शमशाद रिजवी, आरिफ फैजी, अनीस कुरैशी आदि ने सम्मानित किया। डॉ. खुशनसीब बेस्ट बल्लेबाज व आसिफ बेस्ट गेंदबाज चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें