कहते हैं कि व्यक्ति का साहस और धैर्य उसे हर जंग से पार पाने की ताकत देता है। ऐसी ही कहानी है मेरठ की 45 वर्षीय अर्चना देवी की, जिन्होंने 100 दिन बाद कोरोना को मात देकर शुक्रवार को बिल्कुल ठीक हो गईं। इसे भारत के सबसे लंबे समय तक चले उपचारों में से एक कहा जा सकता है।
अर्चना देवी को अप्रैल महीने में मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था । अर्चना कोरोना के गंभीर लक्ष्णों से पीड़ित थी और उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी।
उस समय देश में प्रतिदिन 3 लाख से अधिक मामले सामने आ रहा थे। ऐसे में 21 अप्रैल को उनकी तबीयत और बिगड़ गई और परिवार ने सोचा कि अब उन्हें बचाना मुश्किल है लेकिन भगवान और डॉक्टरों की मेहनत ने अर्चना को हारने नहीं दिया ।