उन्होंने कहा कि शिक्षा, किसानों, बेरोजगारी, ओल्ड पेंशन से जुड़े सभी मुद्दे उठाए जाएंगे। मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। कहा कि आज कार्यकर्ताओं से मिले हैं उनमें जोश भरा है। बता दें कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद आज भानु प्रताप सिंह पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं और कार्यकर्ताओं से मिले।
वहीं, दूसरी तरफ सपा के दावेदार टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं और लखनऊ में ही डटे हैं। यहां से सरधना विधायक अतुल प्रधान और हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा प्रमुख दावेदारों में हैं। अब दावा किया जा रहा सपा हाईकमान की नजर भाजपा के टिकट पर है।
भाजपा ने अभी तक टिकट घोषित नहीं किया है। इसके अलावा सपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह धार्मिक स्थलों की जगह स्कूल-कॉलेज और लाइब्रेरी बनाने की बातें कह रहे हैं।