फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में आज से खत्म होगा लाॅकडाउन, बाजार खुलवाने की तैयारी में जुटा प्रशासन, लेकिन खतरा बरकरार

Sat, 06 Jun 2020 01:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोराना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन के चलते ढाई माह से शहर के बाजार बंद हैं। अब इन बाजारों को खोलने की सहमति के बीच प्रशासन ने कार्ययोजना तैयारी की है। हालांकि संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों के साथ अन्य व्यापारिक संगठन और राजनेता इन बाजारों के खुलवाने का श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं। अनलॉक के तहत बाहरी क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन से बाहर के बाजारों को खोलने पर सममति बनी है। 

विज्ञापन


अनलॉक वन शुरू हो चुका है। जिसके तहत तमाम आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों के संचालन को नियमों के तहत छूट दी जा रही है। इसमें स्थानीय प्रशासन पर पूरी जिम्मेदारी डाली हुई है। रेड जोन से बाहर हुए प्रदेश के तमाम जनपदों में बाजार खुलना शुरू हो गए हैं। 

मेरठ में अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि तीन दिन पूर्व मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम की अध्यक्षता में हुई प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक में नौ जून से महानगर के बाजार वन ट्रेड वन डे की तर्ज पर खोलने की योजना बनाई लेकिन आज शाम को इस निर्णय को वापस ले लिया गया। 
विज्ञापन


देहात क्षेत्र में यह करीब एक सप्ताह से लागू है। अब बाजार कैसे खुलें इसकी शर्त और नियम तय कराने के साथ बाजार कैसे खोले जाएंगे यह कल ही स्पष्ट होगा। उधर, हर कोई व्यापारी बाजार खुलवाने का श्रेय लेने की होड़ में लगा है। व्यापारी नेता समेत भाजपा के भी तमाम नेता श्रेय लेने की होड़ में हैं। 

हालांकि बाजार में यदि व्यवस्था बिगड़ी और संक्रमण फैला तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। सभी अपने अपने स्तर से सुझाव देने और उसे प्रशासन की बाजार खोलने की नियमावली में शामिल करने की होड़ में लगे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें