सिर्फ निकाह करने के लिए एक दूल्हा एंबुलेंस से दिल्ली पहुंच गया। उसने न सिर्फ निकाह किया, बल्कि अपनी दुल्हन को भी एंबुलेंस में ही लेकर खतौली तक पहुंच गया। एंबुलेंस में मरीज समझकर रास्ते में किसी ने रोका भी नहीं। जबकि जिस मोहल्ले का दूल्हा है, उस मोहल्ले में छह लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं और मोहल्ला सील भी है। इसके बावजूद इतनी बड़ी लापरवाही हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सिर्फ परिजनों को क्वारंटीन किया है।
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में एक मोहल्ले का रहने वाला युवक एंबुलेंस में दिल्ली से निकाह करके अपनी दुल्हन लेकर आ गया। वह मोहल्ला सील होने के बावजूद अपने पुत्र को एंबुलेंस में लेकर दिल्ली पहुंचा, वहां से निकाह कराकर अपने पुत्र की दुल्हन लेकर आ गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो पुलिस ने पूरे परिवार के स्वास्थ्य की जांच भी की। जांच में सभी लोग स्वस्थ मिले।
यह भी पढ़ें: न बरात, न बैंड-बाजा, अकेले दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, पहले सैनिटाइजर का इस्तेमाल, फिर हुई सभी रस्में
लॉकडाउन में एंबुलेंस चालक एंबुलेंस का गलत प्रयोग कर रहे हैं। इससे पहले भी एंबुलेंस का इस्तेमाल दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाने में किया जा चुका है। फिर भी एंबुलेंस चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी का कहना है कि इस पूरे परिवार को क्वारंटीन किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/