बागपत। निजात फार्म हाउस में रखे गए जमातियों में एक को कोरोना की पुष्टि हुई है। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से यह जमाती असारा गांव में आया था, यहां से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम जमाती को बागपत के निजात फार्म हाउस में रखा गया था। जमाती का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, मंगलवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिले में अब पॉजिटिव की संख्या 16 पर पहुंच गई है।