फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: मेरठ में संमलैगिंक दोस्तों ने अपहरण के बाद LLB के छात्र की गला रेतकर की हत्या, शव लिसाड़ी गेट नाले में मिला

Sun, 03 Jul 2022 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में शनिवार को फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां जागृति विहार क्षेत्र में  एलएलबी के छात्र की अपहरण के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। छात्र पिछले छह दिन से लापता चल रहा था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि दो माह के भीतर मेरठ में एलएलबी छात्र की हत्या का तीसरा बड़ा मामला है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जागृति विहार सेक्टर-6 में रहने वाले एलएलबी के छात्र यश रस्तोगी अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। शनिवार देर रात उसका शव लिसाड़ी गेट के पिलोखड़ी पुलिस चौकी के पास मिला। वह छह दिन से लापता था। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में समलैंगिक दोस्तों द्वारा एलएलबी छात्र का अपहरण कर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटना की छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि 26 जून को यश लापता हुआ था। मेडिकल थाने में उसका मुकदमा दर्ज था। शनिवार को उसका शव लिसाड़ीगेट में मिला है। पुलिस ने चार आरोपी सलमान, शाहवेज, अलीजान व इमरान को गिरफ्तार कर लिया है।  एसपी सिटी ने बताया कि समलैंगिक संबंध के चलते यश की हत्या हुई है। 

यह भी पढ़ें: RLD panchayat: अग्निपथ के विरोध में आज शाहपुर में गरजेंगे चौधरी जयंत, पहुंचने से पहले किया टवीट -'चलो मुजफ्फरनगर'
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ये था पूरा मामला
जागृति विहार सेक्टर छह निवासी अनिल रस्तोगी का 22 वर्षीय बेटा यश रस्तोगी 26 जून की शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। देर रात तक परिजन यश को तलाशते रहे। अगले दिन उन्होंने मेडिकल थाने में तहरीर दी। परिजनों ने यश के फोन की डिटेल्स निकलवाई तो कई संदिग्ध नंबर देख उनकी बैचेनी बढ़ी। उन्होंने अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।

परिजनों ने एक युवक को भी पकड़कर पुलिस को सौंपा था, जिसकी यश के मोबाइल पर काफी कॉल थीं। बाद में पुलिस ने एक और युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मेडिकल इंस्पेक्टर संत शरण सिंह ने यश की तलाश में कई जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, हालांकि उनके हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा था। यश की आखिरी लोकेशन गढ़ रोड प्रीत विहार की मिली थी। शनिवार देर रात उसका क्षत विक्षत शव लिसाड़ी गेट क्षेत्र में नाले में पड़ा मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें