उन्होंने कहा कि खानपान, रहन-सहन, आत्मबल की कमी होना ही गुस्सा आने का कारण है, इसलिए अपने आत्मबल को बढ़ाने व मजबूत करने के लिए ईश्वर, ओम, हरि, अल्लाह वाहे गुरु, गौड़ का नाम जपना जरूरी है। राम के नाम में वह शक्ति है, जो आपके गुस्से को नियंत्रण में कर देगी। उन्होंने परिवार में लड़ाई झगड़ा हो जाने पर किसी एक सदस्य द्वारा चलो महाभारत कह देने पर झगड़ा करने वालों को हंसी छूट जाएगी और वह शांत हो जाएंगे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम के सभी गेटों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा।