फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैसी तेरी खुदगर्जी, ना धूप चुने ना छांव...की प्रस्तुति में डूबे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ महोत्सव में गायिका हर्षदीप कौर के सूफियाना सुरों के कायल हो गए युवा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ महोत्सव में मंगलवार रात बॉलीवुड गायिका हर्षदीप कौर ने जब सूफियाना अंदाज में प्रस्तुतियां दीं तो उनके सुरों के सागर में श्रोता डूबते चले गए। कैसी तेरी खुदगर्जी, ना धूप चुने ना छांव..., जुगणी दी...से लेकर अन्य गीतों की प्रस्तुतियां दीं तो सीटियां बज उठीं और तालियां गूंजने लगीं।

कार्यक्रम में हर्षदीप की प्रस्तुति से पहले कुंभ के विषय में गीत प्रस्तुत किया गया। मेरठ के इतिहास और उद्योग के विषय में वीडियो दिखाए गए। एक जिला उत्पाद और स्टार्ट अप इंडिया के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद हर्षदीप ने मेरठ की धरा को प्रणाम किया। उन्होंने कहा सच्चे दिल से सपना पूरा हो जाता है। युवतियों को गीत समर्पित करते हुए उन्होंने सुनाया-हीर हीर ना आखो अडियो, मैं ते साहिबां होई...।
विज्ञापन

इस बीच वॉइस ऑफ इंडिया के विनर रहे सुमित सैनी के साथ हर्षदीप ने सांसों की माला पे सिमरूं पी का नाम...गीत की प्रस्तुति ने भी सबका दिल छू लिया। हर्षदीप ने सभी को मोबाइल टॉर्च जलाने के लिए कहते हुए कैसी तेरी खुदगर्जी...वाला गीत गाया तो युवाओं ने तालियां बजा दीं। कुड़ी आसमानी हो गई...गीत की प्रस्तुति पर कुछ दर्शक तो बैरीकेडिंग से बाहर आ गए। फिर पुलिस को उन्हें रोकना पड़ा।

लंबी जुदाई...गीत की प्रस्तुति भी दिल को छू गई
- हर्षदीप ने अपने फेवरेट गीत लंबी जुदाई...को सूफियाना अंदाज में पेश किया तो यह प्रस्तुति भी दिल को छू गई। वहीं, जो तेरे खातिर पहले से ही उसे क्या तड़पाना, ओ जालिमा...की पेशकश भी गजब रही।
विज्ञापन

-
दिल्ली की हूं, मेरठ में भी आती रही हूं
- हर्षदीप ने बताया कि वह दिल्ली से हैं। उनका जन्म दिल्ली में हुआ। पिता का म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का काम है। मैं मेरठ आती रही हूं।
लेजर शो में रामायण के प्रसंग दिखाए
रात्रि के मुख्य आयोजन लेजर शो में रामायण के विभिन्न प्रसंग दिखाए गए। श्री राम जन्म, वनवास, सीता हरण, जटायु मरण, हनुमान और श्रीराम मिलन, राम रावण युद्ध को दिखाया। इस बीच मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कार्निवल थीम पर पूरे उत्साह के साथ गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें