फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैंटर में वालपुट्टी के नीचे छिपाकर लाई गई थी शराब, तस्कर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी व्हाट्सएप कॉल पर करता था बातचीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर जोगिंदर सिंह निवासी ग्राम चक मेघा वीरान, गुरु हरसहाय फिरोजपुर पंजाब को रोहटा फ्लाईओवर के पास खड़ौली बाईपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 390 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। शराब की कीमत 56 लाख रुपये आंकी गई है। शराब को कैंटर में वालपुट्टी के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था।
पुलिस लाइन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि कंकरखेड़ा पुलिस ने शनिवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर एक कैंटर को रोका। तलाशी लेने पर उसमें चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश) में बिक्री के लिए अवैध विदेशी शराब की 390 पेटियां मिलीं। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार, जोगिंदर ने पूछताछ में बताया कि उसकी गाड़ी की फाइनेंस किस्त टूट गई थी। इसी कारण उसने भाड़े पर वाहन चलाने के लिए लोगों से संपर्क किया। इस दौरान एक व्यक्ति ने इंटरनेट कॉलिंग नंबर से व्हाट्सएप कॉल के जरिये उससे संपर्क किया। उसने चंडीगढ़ से बिहार शराब ले जाने के लिए 80,000 रुपये का भाड़ा तय किया। अधिक मुनाफे के लालच में जोगिंदर इस काम के लिए तैयार हो गया। उस व्यक्ति ने चंडीगढ़ से करीब 40 किलोमीटर दूर शराब से भरा कैंटर उसे सौंपा था। उसे बिहार के गया पहुंचने पर वाहन रिसीव करने वाले व्यक्ति का नंबर और लोकेशन भेजने की बात कही गई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें