फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार के मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में एक ठेकेदार के मकान के ताले तोड़कर चोर तीन लाख रुपये की नकदी, जेवरात सहित अन्य सामान ले गए। घर में बहन की शादी के लिए सामान रखा हुआ था। घटना के बाद चोर पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की जांच शुरू कर दी है।
जाकिर कॉलोनी निवासी फरीद के दो मकान हैं। एक दो मंजिल का है। नीचे फरीद ने ढलाई का कारखाना खोल रखा है। ऊपर की मंजिल पर वह परिवार के साथ रहता है। शनिवार रात फरीद अपने कारखाने वाले मकान के ताले लगाकर सामने वाले मकान में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात चोर ताले तोड़कर अंदर पहुंच गए और कारखाने के कार्यालय में रखी तीन लाख रुपये की नकदी के अलावा ऊपर की मंजिल में सेफ में मौजूद सोने चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए। फरीद ने बताया कि बहन खुशनुमा की शादी के लिए नकदी और सामान रखा हुआ था। चोरी करने के बाद जाते समय चोर पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। रविवार सुबह फरीद व उसका परिवार नमाज के लिए उठा तब मकान के ताले टूटे देखकर घटना का पता चला। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें