फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दिनदहाड़े अपहरण: ढाबे के सामने युवक को कार में डालकर ले गए बदमाश, वारदात CCTV में कैद

Sat, 21 Sep 2024 04:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां एक युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। वहीं इस घटना के दाैरान लोग मूकदर्शक बने रहे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
युवक का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में नेशनल हाईवे- 58 पर कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण कर लिया। घटना के समय आसपास काफी लोग खड़े थे। लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया।

विज्ञापन


घटना एक ढाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की जानकारी के बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गांव निवासी राजेंद्र ने शुक्रवार रात पुलिस को बताया की उनका बेटा शिवम(24) शुक्रवार सुबह दस बजे गांव से कंकरखेड़ा के लिए निकला था।

जब देर रात तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश की थी। वहीं युवक का नंबर भी बंद आ रहा था।

इसके बाद परिजनों ने सरधना व कंकरखेड़ा में युवक की तलाश शुरू की थी। जिसके बाद परिजनों को जीतपुर निवासी राजा नाम के युवक की जानकारी हुई। जिसने बताया कि शिवम शोभापुर निवासी दो युवकों से मिलने के लिए गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शोभापुर गांव के सामने बने एएन ढाबे पर जाकर जांच की। जहां पुलिस व परिजनों को जानकारी हुई कि एक काले रंग की कार सवार कुछ युवकों ने शिवम का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया है। कार सवार बदमाश युवक को पिस्टल के दम पर जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए हैं।

घटना के समय आसपास में कई लोग खड़े थे लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक के अपहरण की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें