फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खरीदनी थी ये खाैफनाक चीज..., इसलिए लूट को दिया अंजाम, रेकी के बाद करगिल शहीद की पत्नी का बनाया निशाना

Sat, 21 Sep 2024 12:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बाइक सवार बदमाशों ने पहले राजी देवी के कुंडल लूटने की कोशिश की थी। लेकिन राजी देवी पति के शहीद होने से पहले उपहार स्वरूप दिए गए  कुंडल बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई थी
विज्ञापन
राजी देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में परीक्षितगढ़ क्षेत्र में किठौर रोड पर पेट्रोल पंप संचालिका कारगिल शहीद डबल सिंह की पत्नी राजी देवी और पेट्रोल पंप संचालिका से 30 हजार रुपये की लूट पिस्टल खरीदने के लिए की गई थी। पुलिस ने क्षेत्र में लूटपाट करने वाले दीपक, विपुल और विक्रांत नाम के तीन बदमाशों को गुरुवार रात गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। गिरोह ने 15 अगस्त को रजवाड़ा फार्म हाऊस के पास पदमावती उर्फ गुड्डी से भी कुंडल लूटा था। 

विज्ञापन


गंगानगर का बदमाश विक्रांत चौधरी काम मांगने के बहाने पेट्रोल पंप पर कई बार गया, इसी दौरान आरोपी ने राजी देवी के कैश लेकर आने जाने और सोने के कुंडल पहनने की जानकारी हासिल कर वारदात की साजिश रची। पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों के 40 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और सर्विलांस टीम की मदद से बदमाशों तक पहुंची। बदमाशों से पुलिस ने एक बाइक, दो तमंचे और 15,400 रुपये बरामद किए हैं।

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि परीक्षितगढ़ में किठौर रोड पर राधा स्वामी सत्संग व्यास के सामने कारगिल शहीद डबल सिंह की पत्नी राजी देवी से नौ सितंबर की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने 30 हजार की नकदी से भरा पर्स लूट लिया था।

पुलिस की जांच में दीपक निवासी गांव कैली रामपुर थाना परीक्षितगढ़ मेरठ, विपुल निवासी गांव खानपुर थाना बाबरी जनपद शामली, वरूण निवासी किठौर मेरठ और विक्रांत चौधरी निवासी कसेरू बक्सर थाना गंगानगर मेरठ का नाम प्रकाश में आए। वरूण को पुलिस तलाश रही है। 

पूछताछ के दौरान विक्रांत ने बताया कि सभी आरोपी मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। पिस्टल खरीदने के लिए उसे दीपक को 45 हजार रुपये देने थे। इसके लिए उसने विपुल और दीपक के साथ 15 अगस्त की सुबह महिला से कुंडल लूटा था। कुंडल उन्होंने 6,700 रुपये में बेचा था। काम की तलाश में कई बार वह किठौर रोड पर डबल सिंह पेट्रोल पंप पर गया था, लेकिन उसे काम नहीं मिला।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दो दिन रेकी कर की वारदात 
पेट्रोल पंप कर्मियों से बातचीत में पता चला कि प्रतिदिन एक से सवा लाख रुपये की बिक्री होती है। उसने देखा कि पेट्रोल पंप मालकिन बुजुर्ग है और रोजाना बिक्री से प्राप्त रकम सुबह पंप पर लाती है। बैंक खुलने पर रुपये जमा किए जाते हैं।

दो दिन रेकी के बाद उन्होंने महिला से पर्स लूटा था। इसमें 30 हजार रुपये थे। विपुल ने बताया कि वह और दीपक साथ में किठौर में पढ़े हैं। वरूण के साथ एक कंपनी में काम किया है। विक्रांत के साथ वह गंगानगर में किराये पर रहता है। 

पति की निशानी बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई थी वीर नारी
बाइक सवार बदमाशों ने पहले राजी देवी के कुंडल लूटने की कोशिश की थी। लेकिन राजी देवी पति के शहीद होने से पहले उपहार स्वरूप दिए गए  कुंडल बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई थी, बाद में बदमाश गर्दन में लटके नोटों से भरा बैग छीनकर ले गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें