करवाचौथ पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। सुहागिनों ने सजधज कर शाम के समय करवाचौथ की कथा सुनी। मंदिरों में पहुंचकर विवाहिताओं ने पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की। करवाचौथ के लिए पिछले एक सप्ताह से तैयारियों की जा रही थीं। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ व्रत की रस्में पूरी कीं।
वहीं पूर्व संध्या पर मेहंदी के स्टालों, ब्यूटी पार्लरों, सराफा बाजारों, कपड़ों और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर सजने-संवरने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही। यहां तक कि बुधवार को करवा चौथ के दिन भी खरीदारी करने में विवाहिताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी। दोपहर तक बाजारों में भीड़ नजर आई। शाम को सुहागिनों ने सज धजकर सोलह श्रृंगार किया और फिर व्रत कथा सुनी। इसके बाद छलनी से चांद का दीदार कर पिया के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला। देखें पश्चिमी यूपी में कैसी रही करवा चौथ की धूम।