आजकल हैलोवीन पार्टी का क्रेज बच्चों में बढ़ता जा रहा है। वहीं, मेरठ के पर्ल रेजिडेंसी में मंगलवार को हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में बच्चों ने खूब मस्ती की। इस दौरान बच्चों ने डरावने चेहरे बनाकर अपनी हैलोवीन पार्टी को खूब मजेदार बनाया।
विज्ञापन
2 of 5
हैलोवीन पार्टी।
- फोटो : amar ujala
पर्ल रेजिडेंसी में मंगलवार को मनी हैलोवीन पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें सभी बच्चों ने घर-घर जाकर कैंडी इकट्ठा की।
विज्ञापन
3 of 5
बच्चों की हैलोवीन पार्टी।
- फोटो : amar ujala
बच्चों को बताया गया कि हैलोवीन पर्व हर साल 31 अक्तूबर को मनाया जाता है।
4 of 5
बच्चों की पार्टी।
- फोटो : amar ujala
वहीं, पर्ल रेजिडेंसी में आयोजित पार्टी में अमाया, प्रिंसी, अनाया, आद्या, खुशी, वेदांशी, अवन्या, आरवी और राजीव, गरिमा, प्रियंका और मित्या आदि बच्चे हैलोवीन लुक में नजर आए।
हैलोवीन पार्टी में क्या कुछ खास होता है
हैलोवीन पार्टी में लोग अतरंगी मेकअप कैरी करते हुए खुद को भूत या डरावने शख्स की तरह तैयार करते हैं। इस तरह की हैलोवीन पार्टी में बच्चों को टॉफी और चॉकलेट्स भी दी जाती हैं।