फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने रखा करवा चौथ का व्रत, पति ने तोड़ दी टांग, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 27 Oct 2018 06:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
घायल पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला की उसके पति ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर टांग व बाह तोड़ दी। घायल महिला को उसके पिता कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। घटना यूपी के सहारनपुर जनपद की है।

विज्ञापन

 
कोतवाली बेहट क्षेत्र के नगला खुर्द गांव निवासी शीतल को घायल हालत में उसके पिता (प्रेमचंद) कोतवाली लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसकी पुत्री शीतल की शादी बेहट क्षेत्र के नगला खुर्द गांव निवासी युवक से हुई थी। कुछ दिन पहले उसकी बेटी मायके आई थी। जब वह वापस अपनी ससुराल लौटी तो अलमारी में रखे उसके जेवरात गायब मिले। उसने जेवरात के बारे में अपने पति एवं अन्य ससुरालियों से पूछा तो उन्होंने उल्टा उसी पर जेवरात मायके में देकर आने का आरोप लगा दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसका दामाद उसकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट करता है। शीतल सहारनपुर की इंदिरा कॉलोनी की रहने वाली है। 

इस बारे में उन्होंने भी अपने दामाद को कई बार समझाया लेकिन, वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। घायल शीतल ने बताया कि शनिवार को उसने करवा चौथ का व्रत रखा था। उसके पति ने जेवरात को लेकर फिर से बहस छेड़ दी। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने मुझे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इतनी बुरी तरह से पीटा कि पीट-पीटकर कर टांग तोड़ दी। 
विज्ञापन


पड़ोसियों की सूचना पर उसके मायके पहुंच गए। वहीं पुलिस ने घायल शीतल को मेडिकल के लिए भिजवा दिया। उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीड़िता से तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिल गई है। और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें