फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: शराब की तस्करी में महिला सहित चार को जेल भेजा

Sat, 27 Oct 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Liquor
विज्ञापन

अवैध रूप से पड़ोसी राज्यों से तस्करी कर लाई गई शराब को बेचने के मामले में मुजफ्फरनगर के मोरना में रहने वाली महिला को ककरौली पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं, कच्ची शराब सहित अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है। महिला को छुड़ाने के लिए सफेदपोश नेताओं का थाने में जमावड़ा लगा रहा। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन


ककरौली पुलिस को गांव टंढ़ेडा में महिला द्वारा भारी मात्रा में अरुणाचल व हरियाणा मार्का शराब अवैध रूप से बेचने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने गांव टंढ़ेडा की महिला के घर पर छापा मारा। 

पुलिस ने छापेमारी में मौके से 90 पव्वे मिले। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि शराब के साथ शबाना पत्नी इमरान को पव्वों से भरे कट्टे के साथ गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहीं, अमीर आलम पुत्र विशारत टंढ़ेडा के पास से पंाच लीटर कच्ची शराब के साथ जंगल से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


गांव तेवड़ा निवासी राजकुमार पुत्र आनंद को 25 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया गया। गांव चौरावाला में बेस्टो विस्की के 25 पव्वों के साथ इस्लाम पुत्र वशीर को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला शराब तस्कर शबाना को छुड़ाने के लिए सफेदपोश नेताओं का थाने में जमावड़ा लगा रहा। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें