फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: हाईवे हुआ केसरिया, नाचते-गाते शिवालयों की ओर बढ़ रहे कांवड़िये, देखने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Fri, 14 Jul 2023 12:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पैरों में छाले और थकान के बाद भी शिवभक्तों का हौसला कम नहीं हो रहा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़िये निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। बोल बम के सहारे शिवभक्त अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। शिविरों में कुछ देर रुकने के बाद कांवड़िये लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मन में श्रद्धा, आस्था और भोले की भक्ति में डूबे कांवड़िया निरंतर आगे बढ़ते जा रहे हैं। शिवरात्रि का पर्व 15 जुलाई को है और हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के पग देवालयों की ओर बढ़ते जा रहे हैं। रंग-बिरंगी और झांकी वाली मनमोहक कांवड़ हाईवे पर दूर-दूर तक दिखाई दे रही है। इस समय हाईवे पूरी तरह से केसरिया रंग में डूब चुका है।

विज्ञापन


श्रद्धालु - फोटो : Amar Ujala

शिवरात्रि का पर्व नजदीक आते ही हाईवे पर शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ने लगा है। हाईवे पर दूर-दूर तक कांवड़िया नजर आ रहे हैं। शिव भजनाें पर कांवड़िया थिरकते हुए बारिश व धूप की परवाह किए बिना भोले की भक्ति में डूबकर आगे बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को एनएच-58 शिव के उद्घोष से गूंज उठा। वहीं, शिवरात्रि नजदीक आने के चलते हाईवे पर डाक कांवड़ की संख्या बढ़ने लगी है।

kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala

वहीं, हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए काफी संख्या में डाक कांवड़िया और मेरठ व आसपास के शिवभक्त बाइकों से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। कांवड़ सेवा शिविरों में कांवड़ियों के लिए खानपान से लेकर दवाई तक का प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन

kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala

हरिद्वार से दौराला पहुंचे एमएलसी
प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें इस मन्नत को लेकर एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज हरिद्वार से कांवड़ लेने पहुंचे। बृहस्पतिवार को वह कांवड़ लेकर दौराला में हाईवे पर पहुंचे। एमएलसी का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। सिवाया टोल प्लाजा पर एमएलसी ने भाजपा नेता पंडित सुनील भराला के कांवड़ सेवा शिविर में आराम किया। भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा केंद्र में आए, इस मन्नत को लेकर वह कांवड़ लेकर आए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें