कंकरखेड़ा में नेशनल हाइवे पर खिर्वा फ्लाईओवर से मछेंद्रपूरी महाराज गुजर रहे थे। आरोप हैं कि एक युवक ने महाराज की कवाड़ पर थूक दिया। जिसके बाद महाराज के समर्थकों ने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया।
गाजियाबाद के डासना निवासी महेंद्र पुरी महाराज हरिद्वार से एक बड़ी कावड़ लेकर अपने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार रात कंकरखेड़ा पहुंचे। महाराज का आरोप है कि खिर्वा फ्लाईओवर के ऊपर से अपने समर्थकों के साथ गुजर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने उनकी कावड़ के ऊपर थूक दिया। जिसके बाद महाराज के समर्थकों ने हाइवे पर हंगामा कर दिया।