- देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर, बिजनौर की ओर से आने वाला यातायात जिसे गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाना हैं, वह यातायात पुलिस चौकी बस स्टैंड मवाना से किला परीक्षितगढ़ रोड से किठौर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस आदि जिन्हें मेरठ होकर गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाना है, ऐसे यात्री वाहन मीरापुर, मवाना होते हुए कमिश्नर आवास चौराहा से जेलचुंगी, तेजगढ़ी चौराहे से गढ़ रोड होकर आ जा रहे हैं।
- मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस आदि जिन्हें मेरठ होकर देहरादून, हरिद्वार, सहारनुपर व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, ऐसे वाहन गढ़ रोड से जेलचुंगी, कमिश्नर आवास चौराहे से मवाना, बहसूमा, मीरापुर, जानसठ गंगा बैराज, बिजनौर नजीबाबाद होकर आ जा रहे हैं।
- बरेली-मुरादाबाद की ओर से आने वाला यातायात जिसे शामली बागपत व करनाल हरियाणा की ओर जाना है, ऐसे वाहन कस्बा किठौर स्थित हापुड़़ तिराहे से हापुड़-बुलंदशहर बाईपास से पिलुखवा, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए डासना इंटरचेंज से ईस्टन पेरीफेरल पर आकर बागपत होते हुए आ जा रहे हैं।