डाक कांवड़ लेकर दौड़ते युवा
- फोटो : अमर उजाला
बपारसी गांव के 50 युवकों का दल हुआ रवाना
सरधना क्षेत्र के गांव बपारसी से 50 युवाओं का डाक कांवड़ ग्रुप सोमवार को हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि वह हर की पौड़ी से गंगाजल उठाकर मात्र साढ़े छह घंटे में लगभग 140 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इस यात्रा में करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्च आता है।
इसमें यात्रा के दौरान सेवा शिविर, मेडिकल सहायता, वाहन, खान-पान और सुरक्षा आदि की व्यवस्थाएं शामिल हैं। यात्रा का मार्ग रुड़की, मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना और वायवाला होते हुए बपारसी से होकर पुरा महादेव मंदिर तक रहेगा। ग्रुप में डॉ. संजू, राजीव फौजी, कपिल, डॉ. वीरेन्द्र, नीशू राणा, विकास, राहुल, सुमित पाल, अंकित सहित कुल 50 युवक शामिल हैं।