कांवड़ यात्रा 2025
- फोटो : अमर उजाला
बाबा औघड़नाथ मंदिर में 200 से अधिक कावड़ियों ने हाजिरी का जल चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा की। रुड़की रोड, मोदीपुरम और दिल्ली रोड पर सैकड़ों कावड़ियों की टोलियां डेरा डाले हुए हैं।
जो भोले बाबा के जयकारों और भक्ति भजनों में डूबी हैं तो शिवभक्त डीजे पर नाच गाकर मनोरंजन कर रहे हैं। रात के समय डीजे और रंग-बिरंगी झांकियों से शहर का स्वरूप ही बदल रहा है। कावड़ियों की सेवा के लिए 200 से ज्यादा शिविर लगाए गए हैं। अब 23 जुलाई को शिवरात्रि पर भव्य जलाभिषेक होगा।