फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ हादसा: राली चौहान में छह शव पहुंचते ही मचा कोहराम, बिलख रहे परिजन, बुझे कई घरों के चिराग

Sun, 16 Jul 2023 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भावनपुर क्षेत्र के गांव राली चौहान को इस बार कांवड़ यात्रा जिंदगी भर का गम दे गई। करंट की चपेट में आने से छह कांवड़ियों की मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब एक साथ छह शव गांव में पहुंचे तो हर आंख से आंसू टपक पड़ा।
विज्ञापन
Kanwar Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शनिवार देर रात डाक कांवड़ के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छह कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं रविवार को पोस्टमार्टम हाउस से सभी शव गांव के लिए पुलिस सुरक्षा में रवाना हो गए।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद छह शवों को एक साथ एंबुलेस में लेकर गांव लाया गया तो हर किसी की आंख नम हो गई। पूरे गांव में हा हाकार मचा हुआ है। आसपास के अन्य गांवों के लोग भी हादसे के बाद राली चौहान पहुंचे हैं।

विज्ञापन

राली चौहान गांव में शनिवार रात डाक कांवड़ के 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन से टकराने के हादसे में शिकार हुए सभी लोग जल चढ़ाकर घर पहुंचने के जोश से भरे हुए थे। उन्हें नहीं पता था कि गांव की दहलीज पर ही मौत उनका इंतजार कर रही है। कांवड़िये गाते हुए गांव की तरफ बढ़ रहे थे और ग्रामीण उनके स्वागत में भजन गा रहे थे, लेकिन गांव से एक किमी पहले ही हादसा हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें