कचहरी में शोक जताया
न्यायिक अधिकारी योगेश शर्मा के आकस्मिक निधन का समाचार शुक्रवार को मेरठ कचहरी पहुंचा तो शोक की लहर दौड़ गई। मेरठ और जिला बार एसोसिएशन ने बैठक कर शोक जताया। उसके बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि योगेश शर्मा का मेरठ में निवास बी-1, बी-2 सर्वोदय विहार अंसल कॉलोनी में था। उनके परिवार में पत्नी, 13 साल का पुत्र व 11 साल की पुत्री है। योगेश शर्मा का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम छह बजे सूरजकुंड श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में जिला जज मेरठ मयंक जैन, प्रधान परिवार न्यायाधीश इरफान कवर, अपर जिला जज मो. अशरफ अंसारी, पंकज मिश्रा, रत्नेश मणि त्रिपाठी, हरबंश नारायण सीजेएम विनय प्रकाश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप सिंह, डीजीसी ब्रजभूषण गर्ग, मेरठ बार एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री सहित मेरठ व गाजियाबाद के काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/