फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: कहीं से भी करो रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन दो इंटरव्यू और नौकरी पाओ

Sun, 05 Jul 2020 01:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • - छह से 10 जुलाई तक चलेगा रोजगार मेला
  • - हरियाणा समेत कई बड़ी कंपनियों से हुई बात
  • - सेवायोजना कार्यालय द्वारा होगा आयोजन 
विज्ञापन
rojgar mela - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आपने आईटीआई किया है, या आप कोई और तकनीकी योग्यता रखते हैं और आपको रोजगार की तलाश है तो नो टेंशन। सेवायोजन विभाग ने कई बड़ी कंपनियों से बात कर 870 से अधिक पदों पर नियुक्तियों की तैयारी की है।

विज्ञापन


इसके लिए नौकरी का इच्छुक प्रवासी श्रमिक या कोई भी अभ्यर्थी अपने घर बैठे सेवायोजन विभाग की साइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। आपको एक लिंक दिया जाएगा, जिसके जरिए आप अपने घर या खेत जहां भी हैं वहीं से साक्षात्कार भी दे सकते हैं। यदि उसमें आप खरे उतरे तो कुछ ही दिनों में आपको नौकरी मिल जाएगी।

शामली। सेवायोजन कार्यालय द्वारा छह से 10 जुलाई तक ऑनलाइन रोजगार मेला लगाया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि इस मेले में कोई भी तकनीकी आहर्ता रखने वाला प्रवासी या अन्य व्यक्ति जिसे रोजगार की जरूरत है। वह सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के बाद उसे एक लिंक दिया जाएगा जिसके जरिए वह सीधे संबंधी कंपनी के अधिकारियों को अपना साक्षात्कार दे सकता है। इसके लिए सेवायोजन कार्यालय द्वारा सात कंपनियों से बात हो चुकी है। वह विभिन्न पदों पर अपने यहां सफल अभ्यर्थियों को नौकरी देंगी।

जिनके पास एंड्रायड फोन नहीं है और वह आन लाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते तो छह से 10 जुलाई के बीच पांच स्थानों पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वहीं से उनका साक्षात्कार भी करा दिया जाएगा, लेकिन ये सिर्फ उनके लिए है जो एंड्रायड फोन नहीं रखते या चलाना नहीं जानते।

एंड्रायड फोन नहीं है तो इन स्थानों पर जाकर कराएं रजिस्ट्रेशन
  • राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैराना  
  • राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लिसाढ़
  • कौशल विकास केंद्र, जीआईआईटी कंप्यूटर, ऊन
  • कौशल विकास केंद्र, कनिका कॉमप्लेक्स वर्मा मार्केट शामली
  • बीवीएस एनजीओ निकट पीसी गार्डन चरथावल बस स्टैंड के पास थानाभवन
विज्ञापन

नौकरी के पद और आर्हता
मार्केंटिग मैनेजर, सुपरवाइजर, बिजनेस स्पोट एक्जीक्यूटिव, मल्टी टॉस्किंग एक्जीक्यूटिव, आदि कई तकनीकी पदों पर नियुक्ति होगी। तकनीकी पदों के लिए इसके लिए आईटीआई उत्तीर्ण और डिपलो माहोना चाहिए। हाईस्कूल से लेकर स्नातक स्तर की योग्यता वाले अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेेशन करा सकते हैं।

इस तरह कराएं रजिस्ट्रेशन 
जो भी युवक इसमें आवेदन करना चाहते हैं वह सेवायोजना विभाग के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ये पंजीकरण नौ जुलाई तक कराए जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थियों का कैटेगरी वाइज सूची बनाई जाएगी और वह जिस नौकरी के पात्र होंगे। उसी कंपनी  के अधिकारी से ही उसका इंटरव्यू कराया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को एक लिंक दिया जाएगा। उस लिंक के माध्यम से वह अपना साक्षात्कार दे सकते हैं। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को जल्द ही इसकी सूचना दी जाएगी।

अभ्यर्थी इन नंबरों पर संपर्क करे 
7991200247, 9837980053

रजिस्ट्रेशन के लिए इनकी होगी जरुरत
एक फोटो ,सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की अनुक्रमांक, दिनांक, वर्ष आदि की डिटेल, आधार कार्ड यूनिक आईडी नंबर,  जाति प्रमाणपत्र, एक फोटो और ईमेल आईडी का ब्योरा रजिस्ट्रेशन के वक्त देना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें