फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: गन्ने के बकाया भुगतान में किसानों को चाहिए नगदी, चीनी लेने में नहीं है दिलचस्पी

Sun, 05 Jul 2020 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
चीनी मील
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के  बिजनौर जिले के किसान गन्ना भुगतान के बदले चीनी लेने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। साढ़े तीन लाख से ज्यादा किसानों ने केवल 15 हजार क्विंटल ही चीनी खरीदी है। कई चीनी मिल किसानों को चीनी दे भी नहीं रही है। इन चीनी मिलों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। किसानों के मिलों से चीनी लेने की अवधि को भी 15 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


किसानों का गन्ना भुगतान लटका हुआ है। चीनी मिलों के गोदामों में चीनी भरी हुई है। चीनी को गोदामों से निकालने व किसानों के गन्ना भुगतान को कम करने के लिए शासन ने चीनी मिलों को किसानों को एक क्विंटल चीनी प्रति माह देने के निर्देश दिए थे।

अप्रैल में जारी किया गया यह शासनादेश 30 जून तक लागू रहना था। किसान जो चीनी मिलों से खरीदते उसकी कीमत उसके बकाया भुगतान से काटी गई। शासन ने अब इस अवधि को बढ़ा दिया है। अब किसान 15 अगस्त तक प्रति माह एक क्विंटल चीनी प्रति माह ले सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यूपी: अपने पासपोर्ट पर रोहिंग्या को कराई विदेशों की सैर, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
विज्ञापन

हालांकि जिले के किसानों ने मिलों से चीनी खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। किसान नगद भुगतान ही लेना चाहते हैं। लॉक डाउन खत्म होने के बाद चीनी मिलों ने भी गन्ना भुगतान करने में तेजी दिखाई है।

जिले की मिलों से किसानाें द्वारा चीनी उठान पर एकनजर
चीनी मिल कुल किसान चीनी लेने वाले किसान चीनी उठान
धामपुर 81500        280 280
स्योहारा 72788 00 00
बिलाई 35619 6234 9041
बहादरपुर 34470 1390 1129
बरकातपुर 37754 00 00
बुंदकी 41960 353 295
चांदपुर 19828 2437 2382
बिजनौर 10437 1402 1402
नजीबाबाद 23008 00 00
कुल 357364 12096 14592

नोट: आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं। चीनी की मात्रा क्विंटल में है।

दे रहे हैं चीनी
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह का कहना है कि किसानों को जरूरत के हिसाब से चीनी दी जा रही है। जो चीनी मिल किसानों को चीनी नहीं दे रहीं उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें