फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: SP के पूर्व पदाधिकारी समेत सात अरेस्ट, ज्वेलर्स ने अपने अपहरण-लूट की लिखी थी स्क्रिप्ट, दो सिपाही सस्पेंड

Thu, 22 Feb 2024 09:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में एक ज्वेलर्स ने लाखों का कर्ज चुकाने से बचने के लिए अपने ही अपहरण और लूट की स्क्रिप्ट लिख डाली। इस मामले में सपा के पूर्व पदाधिकारी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सात आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लाखों का कर्ज चुकाने से बचने के लिए ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रहने वाले एक ज्वेलर्स ने सपा के पूर्व पदाधिकारी के साथ मिलकर अपने ही अपहरण और लूट का मुकदमा देहली गेट थाने में दर्ज करा दिया। आधी रात तक जांच के बाद असलियत सामने आने पर पुलिस ने ज्वेलर्स और सपा के पूर्व पदाधिकारी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में कोतवाली थाने के दो सिपाही विश्वास और सुंदर को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


देहली गेट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी के रहने वाले दीपांशु जैन की शहर सर्राफा बाजार में ज्वैलरी शॉप है। बुधवार देर रात दीपांशु के कर्मचारी ऋषभ ने थाने में सूचना दी कि तीन अज्ञात बदमाश और दो पुलिसकर्मी खुद को डीआरएम टीम बातकर दुकान पर बैठे दीपांशु का अपहरण करके लाखों का माल समेटकर ले गए हैं। जिस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।

वहीं, ज्वेलर्स के अपहरण की सूचना मिलते ही तमाम आला अधिकारी भी थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने दीपांशु और उसके साथी अजय शर्मा उर्फ अज्जू, ऋषभ, कृष्ण, गौरव, रजत और दौलत राम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि दीपांशु के ऊपर व्यापारियों का लाखों का कर्ज है। जिसे चुकाने से बचने के लिए उसने खुद ही अपने साथियों की मदद से अपने अपहरण और लूट की सूचना पुलिस को दी थी। जिससे उसे कर्ज न चुकाना पड़े।

यह भी पढ़ें: CBI Raid: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुस्तैनी हवेली पर तीन घंटे चली कार्रवाई, देखिए अंदर की तस्वीरें

बताया गया कि आरोपियों के कब्जे से लगभग दो किलो सोना और छह लाख कैश बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अजय शर्मा उर्फ अज्जू सपा व्यापार सभा का जिला अध्यक्ष था। जिसे पूर्व में पद से हटा दिया गया था।

सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी का कहना है कि 17 फरवरी को अज्जू पंडित को पद से हटा दिया गया था। अब उस पर सपा में कोई पद नहीं है।

यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश यादव बोले- अग्निवीर भर्ती लाने वाले राष्ट्रवादी नहीं हो सकते, बसपा को लेकर कही ये बड़ी बात
विज्ञापन

ज्वेलर्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें