फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर बनीं झोपड़ियों पर चली जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर बनीं झोपड़ियों पर चली जेसीबी
विज्ञापन

फलावदा। मोहल्ला बंजारन में कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ियों पर शनिवार को जेसीबी चलाकर जमींदोज कर दिया गया। नगर पंचायत ने यह कार्रवाई मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर भाजपा सभासद द्वारा की गई शिकायत के निस्तारण में की है। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चली। इस दौरान हंगामे की स्थिति बनी रही।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि भाजपा सभासद सोहन वीर द्वारा मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मोहल्ला बंजारन में कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से झोपड़ियां डाल ली हैं तथा निर्माण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के निस्तारण के लिए शनिवार को फोर्स साथ लेकर अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से गिरा दिया।
अपने आशियाने जमींदोज होते देख यहां रह रहे लोगों ने एतराज भी किया, लेकिन पुलिस प्रशासन के आगे उनकी एक न चली। नगर पंचायत की इस कार्रवाई से पांच परिवारों के सिर से छत छिन गई तथा बरसात में सामान सड़क पर आ गया। वहीं जरूरत का काफी सामान मलबे में दब गया। मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें