फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दुनिया की प्रभावशाली मुस्लिम शख्सियतों में मौलाना महमूद मदनी का 15वां और भारत में पहला स्थान

Wed, 02 Nov 2022 09:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मौलाना महमूद मदनी इस सर्वे में 14वीं बार दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुस्लिम शख्सियतों में शामिल किए गए हैं। इस बार की सूची में उन्हें विश्व में 15वां जबकि भारत के प्रभावशाली लोगों में पहला स्थान दिया गया है
विज्ञापन
महमूद मदनी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की प्रभावशाली मुस्लिम शख्सियतों का सर्वे करने वाले जॉर्डन के मशहूर शोध संगठन रॉयल इस्लामिक स्ट्रटेजिक स्टडीज सेंटर (आरआईएसएससी) की नई सूची में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी को एक बार से फिर शामिल किया गया है। उन्हें दुनिया की मुस्लिम शख्सियतों में 15वां जबकि भारत में पहला स्थान दिया गया है। 
विज्ञापन


मौलाना महमूद मदनी इस सर्वे में 14वीं बार दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुस्लिम शख्सियतों में शामिल किए गए हैं। इस बार की सूची में उन्हें विश्व में 15वां जबकि भारत के प्रभावशाली लोगों में पहला स्थान दिया गया है। आरआईएसएससी की सूची में पहले स्थान पर सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज और चौथे नंबर पर तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब उर्दुगान का नाम है। 

शोध संस्था ने मदनी की धार्मिक और सामाजिक सेवाओं को सराहते हुए उन्हें पर्सन ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजा है। साथ ही मदनी को भारत में सबसे ज्यादा असर और रसूख रखने वाला धार्मिक और सामाजिक नेता बताया है। जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला महासचिव जहीन अहमद ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें