फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर बिलों में अनियमितता : महापौर ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने रविवार को वार्ड संख्या 16 और मंगलपांडे नगर का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें गृहकर बिलों में भारी अनियमित्त्ताओं की बारे में बताया।
विज्ञापन

सतीश कुमार बालियान के बताया कि उनके गृहकर बिल में वर्तमान एआरवी 20563 रुपये के स्थान पर 197762 रुपये की देय धनराशि दर्शाई गई है। इसमें बकाया राशि भी शामिल थी। बालियान ने दावा किया कि उन्होंने विगत वर्षों से अपने करों का भुगतान निरंतर किया है और उन पर कोई भी राशि बकाया नहीं है जिसकी रसीदें भी उनके पास हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गृहकर विभाग के कर्मचारियों ने व्यक्तिगत द्वेष के कारण यह बिल जारी किया है।
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने सतीश कुमार बालियान के बिल की तत्काल जांच कराने के लिए कहा। साथ ही आश्वासन दिया कि दोषी पाए जाने वाले संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि स्वकर योजना को पूरी तरह से लागू करने के लिए प्रत्येक वार्ड में एक स्वकर योजना सेल स्थापित किया जाएगा। इस सेल में भवन स्वामियों द्वारा भरे गए स्वकर प्रपत्रों को तुरंत ऑनलाइन फीड कर बिल जारी किए जाएंगे और करों का भुगतान भी स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें