फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस लाइन में अवैध रूप से रह रहे लोगों को बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस ने रविवार को पुलिस लाइन में बीते कई सालों से अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों को निकाल कर सात आवास खाली कराए। साथ ही तीन मकानों पर ताला लगा मिलने पर उन्हें सील किया है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस लाइन के सरकारी मकानों में काफी लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। इन आवासों को खाली कराने के लिए मजिस्ट्रेट कमेटी गठित की गई है जिसमें एसपी क्राइम, अपर नगर मजिस्ट्रेट-चतुर्थ, एएसपी पुलिस लाइन और प्रतिसार निरीक्षक शामिल किए गए। पुलिस लाइन में अनाधिकृत रूप से रह रहे सभी लोगों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे। इनमें स्थानांतरण और सेवानिवृत्त हो चुके पुलिसकर्मियों के परिवारवार वाले या मृत्यु उपरांत आश्रित रह रहे थे। एसएसपी ने बताया कि 37 आवासों में रह रहे परिजनों ने एक सप्ताह में आवास खाली करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें