फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021: लोगों ने सांसद संग किया योगाभ्यास, योग के प्रति शहरवासियों में दिखा उत्साह

Mon, 21 Jun 2021 09:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में लोगों ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल के साथ योगाभ्यास किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि योग से ही अपने शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
विज्ञापन
मेरठ में सांसद के साथ योग करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सांसद राजेंद्र अग्रवाल योग शिविर के अवसर पर मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान उन्होंने योग शिविर को शुरू करने से पहले कुलपति डॉक्टर आरके मित्तल के साथ में कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर बनी सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन


इसके बाद योग शिविर में शामिल हुए। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि योग से ही अपने शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। योग जीवन के लिए बहुत जरूरी है। सभी को योग करना चाहिए और कोरोना जैसी बीमारी को योग से हराना चाहिए। इस दौरान विश्वविद्यालय के डायरेक्टर, रजिस्टार समेत पूरी टीम योग कार्यक्रम में शामिल रही।

इसके अलावा मोदीपुरम स्थित देव मंदिर में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह राणा द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने योग किया।
विज्ञापन


भाजपा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने अपने आवास पर ही बच्चों के साथ में योग किया। उन्होंने सभी से योग करने का आह्वान किया। कहा कि योग को सभी व्यक्ति अपनी दिनचर्या में शामिल करें, तभी वह स्वस्थ रह सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें