पीड़िता ने बताया कि दबाव में आकर उसने शादी के लिए सहमति जता दी। परंतु, इसके बाद दरोगा शादी की बात से मुकर गया और उसका लगातार शोषण करता रहा। उसके बाहर जाने के बाद दरोगा ने पल्लवपुरम स्थित उसके मकान का ताला तोड़कर जेवर व सामान भी चोरी कर लिया। अब दरोगा लगातार उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की।
एसएसपी मेरठ में पेशकार रहा दरोगा
आरोपी दरोगा 2016 से 2018 तक एसएसपी मेरठ का पेशकार रहा है। विवादों के चलते उसका ट्रांसफर कंकरखेड़ा थाने में हुआ था। उसके बाद पिल्लोखड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज रहा। इस दौरान भी उसके ऊपर कई आरोप लगे। मकान पर कब्जा कराने के एक मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दरोगा अजय समेत कई पुलिसकर्मियों का वेतन काटने की नोटिस दिया था। फिलहाल अजय शर्मा गाजियाबाद के कौशांबी थाने में तैनात है।
दरोगा और उसके एक साथी के खिलाफ गैंगरेप, गर्भपात, धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान कराए जाएंगे। मेडिकल परीक्षण कराया है। इस मामले की जानकारी गाजियाबाद पुलिस को दे दी है। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी