फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के अंदर महिला कांस्टेबल संग रंगरलियां मनाते पकड़ा गया सिपाही, सीओ ने दोनों के बयान लिए

Thu, 17 Mar 2022 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाने की समर गार्डन चौकी में महिला कांस्टेबल और सिपाही रंगरलियां मनाते पकड़े गए हैं। शिकायत मिलने पर सीओ कोतवाली ने जांच शुरू कर दी। इस मामले में एक रिपोर्ट एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी को भेजी गई है।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल का थाने की ही समर गार्डन चौकी पर तैनात सिपाही के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों समर गार्डन चौकी और आसपास के इलाके में मुलाकात करते हुए पाए गए हैं। महिला कांस्टेबल को समर गार्डन चौकी के अंदर आरोपी सिपाही के साथ रंगरेलियां मनाते हुए 2 दिन पहले पकड़ लिया गया। 

इस मामले में थाना प्रभारी लिसाड़ी गेट ने आला अधिकारियों को सूचना दी। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट की ओर से एक रिपोर्ट सीओ कोतवाली को भेजी गई। इस प्रकरण में दोनों को चेतावनी भी दी गई। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने दोनों के बयान दर्ज किए है। उनकी ओर से एक रिपोर्ट एसएसपी प्रभाकर चौधरी को भेजी गई है जिसमें चौकी में अभी रंगरलियां मनाने की पुष्टि न होना बताया। दोनों पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें