फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु डेयरी में मिले ऑक्सीटोसीन के इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु डेयरी में मिले ऑक्सीटोसीन के इंजेक्शन
विज्ञापन

सरधना। दूध उत्पादकों व पशु पालकों ने पशुओं में दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए आक्सीटोसीन इंजेक्शन का प्रयोग शुरू कर दिया है। सरधना के नवाबगढ़ी में मंगलवार सुबह एक डेयरी में भारी मात्रा में ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन देखकर विधायक संगीत सोम भी हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सरधना के नवाबगढ़ी में एक ट्रेक्टर डेयरी के बाहर थ्रेसिंग कर रहा था। जिस कारण रास्ते पर लगे जाम में विधायक संगीत सोम का काफिला भी फंस गया। विधायक ने पुलिस को बुलाकर रास्ते पर जाम लगाने वाले ट्रेक्टर को सीज कराया। इसी दौरान विधायक सामने स्थित डेयरी में पहुंचे तो वहा भारी मात्रा में ऑक्सीटोसीन के इंजेक्शन रखे मिले। जिसके बाद विधायक ने क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी को मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें