मेरठ में राजमिस्त्री इंदु शेखर की हत्या के मामले में अनुसूचित जाति के लोग कमिश्नरी पार्क में पहुंच गए, जबकि अनुसूचित जाति के जिम्मेदार लोगों ने महापंचायत स्थगित करने का ऐलान कर दिया था। गहमागहमी के बीच एडीएम सिटी को तीन बार ज्ञापन दिया गया।
25 अक्टूबर को साधारण पुर गांव निवासी राजमिस्त्री इंदु शेखर की परीक्षितगढ़ के धनपुर गांव में हत्या हो गई थी। इस मामले में सात आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि दो नामजद आरोपी अभी फरार इंदु शेखर की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी और उसके परिवार को आर्थिक मुआवजा, सरकारी नौकरी, मेरठ शहर में फ्लैट देने की मांग को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों ने 10 जनवरी को कमिश्नरी पार्क में महापंचायत का ऐलान किया था।