फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: दुबई में यूपी के बासमती का डंका, 50 हजार टन के मिले ऑर्डर, देशभर से पहुंचे 100 निर्यातक

Tue, 22 Feb 2022 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भारतीय बासमती की खुशबू और गुणवत्ता के चलते विदेशों में मांग बढ़ रही है। दुबई में लगाए गए स्टाल पर वेज और नॉन वेज भारतीय बिरयानी का भी 10 हजार से ज्यादा लोगों ने खूब स्वाद चखा।
विज्ञापन
भारतीय बासमती चावल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी के जिलों से करीब 50 हजार टन बासमती चावल सऊदी अरब में जाएगा। दुबई में 13 से 17 फरवरी तक हुए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में पहली बार बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान मोदीपुरम ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मेले में 100 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रधान वैज्ञानिक और बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान मोदीपुरम के प्रभारी डाॅ. रितेश शर्मा ने बताया कि ईरान और संयुक्त अरब अमीरात से बड़े स्तर पर सौदा हुआ है।

दुबई में लगाए गए स्टाल पर वेज और नॉन वेज भारतीय बिरयानी का भी 10 हजार से ज्यादा लोगों ने खूब स्वाद चखा। भारतीय बासमती की खुशबू और गुणवत्ता के चलते विदेशों में मांग बढ़ रही है। एपीडा के सहयोग से प्रतिष्ठान ने कई खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाए। 
विज्ञापन


100 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
डाॅ. रितेश शर्मा  ने बताया कि जिस तरह से पहली बार एपीडा के सहयोग से बीईडीएफ ने स्टाल लगाया है, उसका अच्छा असर दिखा हैैैै। वहां पर 100 देशों के निर्यातक और वैज्ञानिक आए हुए थे, उन्होने भारतीय बासमती व गैर बासमती के बारे में जानकारी ली है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ : दो बेटों को चाकू घोंपकर तीसरी मंजिल से कूदा पिता, दोनों घायल, इस बात पर था नाराज

इसकी गुणवत्ता उत्पादन और अन्य वैरायटी में क्या फर्क है, इसके बारे में बारीकी से जानकारी ली है। मेले में भारत से कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात प्राधिकरण (एपीडा) के चेयरमैन डा. एम.अंगमुथु, डायरेक्टर डॉ. तरुण बजाज, उप महाप्रबंधक विनीता सुधांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन


1121 प्रजाति की रही धूम 
मेले में बासमती की 1121 प्रजाति की धूम रही। स्टाल पर पहुंचने वालों ने सबसे ज्यादा इस प्रजाति के बारे में जानकारी ली है। यहां पर विभिन्न देशों से आए निर्यातकों और वैज्ञानिकों व दुबई के लोगों ने सबसे ज्यादा इस प्रजाति को ही पंसद किया है।

यह है खासियत
-चावल लंबा होता है 
-औसत पैदावार 45 से 50 कुंतल तक है।
-2005 में आई थी यह प्रजाति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें