फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव परिणाम: भाजपा समर्थित प्रत्याशियों पर भारी पड़े निर्दलीय प्रत्याशी, पढ़िए कहां कितने वोटों से हुई जीत

Wed, 05 May 2021 11:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में नगर के परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में चल रही पंचायत चुनाव की मतगणना में जिला पंचायत प्रत्याशियों के नतीजे सोमवार देर रात तक आए, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से हराया।
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: मतगणना करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नगर के परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में चल रही पंचायत चुनाव की मतगणना में जिला पंचायत प्रत्याशियों के नतीजे सोमवार देर रात तक आए, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से हराया।

विज्ञापन


वार्ड नंबर 32 से निर्दलीय प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने 8347 और सपा से अनस 5084 मत प्राप्त किए, जिसमें विकास उपाध्याय विजय रहे। भाजपा से समर्थित प्रत्याशी रोहताश पहलवान दौड़ में नहीं नजर आए। वार्ड नंबर 33 से सपा पार्टी से प्रत्याशी सोनम भड़ाना ने 7940, बहुजन पार्टी से प्रत्याशी फरजाना 4523 मत प्राप्त किए, जिसमें सोनम भड़ाना ने जीत हासिल की।

वहीं वार्ड नंबर 31 से सपा पार्टी से प्रत्याशी डॉ. विनेश ने 5190 और निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश ने 3590 मत प्राप्त किए, जिसमें डॉ. विनेश ने जीत हासिल की। वार्ड नंबर 30 से निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी ने 4346 और सपा से रिहाना को 4040 मत मिले।
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशी पूनम शर्मा बनीं जिला पंचायत सदस्य
ब्लाक माछरा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 28 से निर्दलीय प्रत्याशी पूनम शर्मा जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। माछरा नंगली अब्दुल्ला निवासी पूनम शर्मा पत्नी भूदेव शर्मा ने इस बार जिला पंचायत के वार्ड नंबर 28 से चुनाव लड़ा था। पूनम शर्मा ने बसपा के समर्थित प्रत्याशी रईश बड्ढा को हजारों मतों से पराजित कर दिया। पूनम शर्मा ने बताया कि वह माछरा की बेटी है और इस क्षेत्र की जनता ने अपनी बेटी को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

यूपी: बुजुर्ग पति-पत्नी ने जीता जनता का दिल, 66 साल की किरण देवी बनीं प्रधान तो 68 साल के पति बने बीडीसी सदस्य

यूपी: रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह की हालत नाजुक, गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा कोरोना का इलाज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें