फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर रखी ये डिमांड

Fri, 01 Sep 2017 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
रेप के बाद अश्लील वीडियो बनाई
विज्ञापन
बागपत के छपरौली में एक युवती की बड़ौत के होटल में लाइनमैन द्वारा दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है आरोपी लाइनमैन ब्लैकमेल कर युवती की छह माह तक अस्मत लूटता रहा। पांच लाख रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल कर दी। 
विज्ञापन

 
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया विद्युत निगम में संविदा पर तैनात लाइनमैन घर में मीटर की रीडिंग लेने आता था। इस दौरान आरोपी लाइमैन ने उससे मोबाइल नंबर ले लिया और फोन पर बातें करने लगा। छह माह पहले आरोपी उसे धोखाधड़ी से अपने साथ बड़ौत के एक होटल में ले गया। वहां पर उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। अर्द्ध बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। बाद में वीडियो उसको दिखाई। आरोपी उसको ब्लैकमेल करने लगा। छह माह तक लगातार उसकी इज्जत लूटी। उससे पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये न मिलने पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी। इससे उसकी काफी बदनामी हो रही है। उसकी तहरीर पर आरोपी वाहिद निवासी ककौर के खिलाफ छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा आरोपी वाहिद की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

युवक ने किशोरी से की अश्लील हरकतें

रेप पीड़िता
क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी अपने घर में थी। परिवार के अन्य लोग बाहर गए थे। इसी दौरान एक युवक घर में घुस आया, जो गांव में रिश्तेदारी में रहता है। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं। उसका पिता आया तो आरोपी हमला करके चला गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें