फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में सप्लाई के लिए बनाए जा रहे थे अवैध हथियार

Sun, 05 Nov 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
एक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली के कांधला में निकाय चुनाव के मद्देनजर दंगा विस्थापित परिवार के घर में तमंचे बनाए जा रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर कांधला पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने मौके से चार तमंचे, आठ अधबने तमंचे, 33 नाल और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगे के एक माह बाद गांव लिसाढ़ निवासी मोबीन और उसका चाचा सलीम अपने परिवार सहित कांधला में शरण ली थी। इसके बाद वह कांधला में बनी दंगा विस्थापितों की जन्नत कॉलोनी में रह रहे थे और ईंट भट्ठों पर मजदूरी करने लगे। कांधला थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिलने पर मोबीन के मकान पर छापा मारा गया। घेराबंदी करके मकान से आरोपी मोबीन को दबोच लिया, जबकि उसका चाचा सलीम फरार होे गया। पुलिस ने मौके से चार तमंचा बने हुए, आठ अधबने, 33 नाल और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद करने का दावा किया है।

पढ़ें : व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख का डाका, DIG से लगाई गुहार

थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मोबीन और उसका चाचा सलीम ऑन डिमांड तमंचे बनाने का कार्य करते थे। दिखाने के लिए वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने जाते थे। इन तमंचों को फिलहाल निकाय चुनाव में सप्लाई करने के लिए तैयार किया जा रहा था। एक तमंचा 2500 से 3000 रुपये तक बेचा जाता था। अब चुनाव के दौरान मांग अधिक होने पर कस्बे व क्षेत्र सप्लाई करने के लिए तमंचे तैयार किए जा रहे थे। पुलिस दूसरे आरोपी सलीम को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है। उधर, शनिवार दोपहर पुलिस ने आरोपी मोबीन को न्यायालय में पेश किया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें