फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे के आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जे के आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

रोहटा। श्मशान की भूमि से सोमवार को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में भू-माफिया कब्जा हटवाया गया था। अवैध कब्जे के आरोपी द्वारा ग्राम प्रधान के साथ की गई हाथापाई के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार तीन आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया। जबकि कब्जा करने वालों के खिलाफ सरकारी स्कूल की जगह पर अवैध कब्जा करने की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई।
विज्ञापन

डूंगर गांव में शौराज पुत्र हरवंश ने गांव में रास्ते, श्मशान घाट, स्कूल की भूमि व एक दुकान तथा रास्ते में अवैध रूप से ट्यूबवैल सहित चार जगह पर अवैध कब्जा कर रखा था। सोमवार को ग्राम प्रधान आशा सांगवान और उनके पति अरविंद सांगवान की मौजूदगी में पुलिस-प्रशासन ने शमशान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। 50 क्विंटल नीलाम की गई फसल की रकम को तहसीलदार ने ग्राम पंचायत के विकास कार्य में लगाने के आदेश दिए। वहीं, शौराज सिंह ने अभी भी प्राथमिक विद्यालय नंबर दो की करीब साढ़े छह सौ मीटर भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है। ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने बताया कि रिपोर्ट जिलाधिकारी को ब्लॉक के अधिकारियों के माध्यम से भेज दी गई है, तथा उसे भी कब्जा मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रधान पति अरविंद सांगवान पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दर्ज रिपोर्ट के बाद बृजपाल व मुखरी पुत्र गण शौराज व विनय पुत्र नरेश को मंगलवार को शांति भंग की धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध कब्जा धारक भू माफिया के खिलाफ प्रशासन के आदेश पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें