शौकत कालोनी लिसाड़ी रोड स्थित जामिया मुजफ्फरिया के मोहतमिम मौलाना खुरशीद ने बताया कि कुराने करीम दुनिया में हिदायत और इल्म लेकर आया। इसलिए कुरआन इल्म का बहुत बड़ा जखीरा है। उन्होंने कहा कि इस महीने में झूठ बोलना, गाली देना, गाना सुनना, दिल दुखाना, किसी का हक दबाना एवं धोखा देना आदि बुराइयों से बचना चाहिए।
सब्र का महीना है रमजान
मदरसा दारूल उलूम इस्माईल नगर के शिक्षक मौलाना कारी सलमान कासमी ने बताया कि रमजान का महीना सब्र (धैर्य) का है और सब्र का बदला जन्नत है। इस बरकत के महीने में अल्लाह मोमिन का रिज्क बढ़ा देता।
शहर क्षेत्र की सभी मस्जिदें गुलजार
माह रमजान की आमद पर शहर क्षेत्र की सभी मस्जिदों की रंगाई पुताई एवं साफ सफाई का काम लगभग पूरा हो गया है। मस्जिद की प्रबंध कमेटी द्वारा नमाजियों के लिए सभी व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। इसके अतिरिक्त लोगों ने रमजान के खाने-पीने की सामग्री की भी व्यवस्था कर ली।
यहां पर होगा शबीना
माह रमजान के प्रारंभ में शबीने की भी तैयारी की गई है, जिसके मुताबिक शाही जामा मस्जिद में 06 रोजा शबीना होगा जिसमें कारी शफीकुर्रहमान कुरआन सुनाएंगे। इसके अलावा शाही ईदगाह में 05 दिन के शबीने में कारी अफ्फान, ऊंची मस्जिद गूजरी बाजार में 05 रोजा शबीना में हाफिज हारून,जुबेदा मस्जिद हापुड़ रोड पर 07 दिन के शबीने में मौलाना अली रजा कुरआन की तिलावत करेंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/