फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: IAS अफसर को रिक्शे में देख लोग हैरान, कमिश्नर ने जाना तंग गलियों का हाल, बैलगाड़ी चलाते वायरल हुआ था फोटो

Fri, 24 May 2024 01:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने रिक्शे में सवार होकर शहर की तंग गलियों का हाल जाना। इस दौरान आईएएस ऑफिसर को रिक्शे में देखकर लोग हैरान रह गए। डीएम रहते हुए भी उनका एक फोटो खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन
रिक्शे में आईएएस ऑफिसर सेल्वा कुमारी जे. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शुक्रवार को एक आईएएस ऑफिसर का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने रिक्शे में सवार होकर जनता की समस्याओं को जाना तो हर कोई हैरान रह गया। 

विज्ञापन


दरअसल, आईएएस सेल्वा कुमारी जे. इससे पहले भी सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर चुकी हैं। मुजफ्फरनगर में डीएम रहते उन्होंने बैलगाड़ी चलाकर लोगों को चौंका दिया था। उनका बैलगाड़ी चलाते हुए फोटो उस समय खूब वायरल हुआ था 

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें

विज्ञापन

रिक्शे में सवार होकर लिया तंग गलियों का जायजा
कमिश्नर आईएएस सेल्वा कुमारी जे. ने शुक्रवार को रिक्शे में सवार होकर शहर की तंग गलियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को बहुत करीब से देखा।

खास बात यह है कि आईएएस सेल्वा कुमारी जे. ने रिक्शे से सफर करने में कोई गुरेज नहीं बल्कि खुशी का इजहार किया है। वहीं, लोगों ने उन्हें रिक्शे में देखा तो एक बार को यकीन नहीं हुआ। पर जब उन्होंने जनता से उनकी समस्या के बारे में पूछा तो उन्होंने आईएएस ऑफिसर की खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन

कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने रिक्शे में तंग गलियों का जायजा लेकर अधिकारियों को जनता की समस्याओं को जानने के लिए संदेश भी दिया। उनके पति भी यूपी कैडर में आईएएस अफसर हैं। आईएएस सेल्वा कुमारी जे. मूल रूप से चेन्नई की रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: चर्चित मर्डर केस: फांसी की सजा और जेल की पहली रात... कातिल के चेहरे पर न दिखा गम; बेफिक्र खाया खाना और फिर...?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें