फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से नकदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति जेल में बंद, पत्नी गई थी मायके, चोर बंद मकान से ले गए लाखों की नकदी और जेवरात
विज्ञापन

फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव कुंडा में बंद पडे़ मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मकान मालिक जेल मे बंद है और उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। घटना के संबंध में थाने मे तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव कुंडा निवासी रीना पत्नी विकास उर्फ पप्पू ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के ही सोमपाल की हत्या के मामले में उसका पति भी नामजद है। जिसके चलते पप्पू फरार चल रहा था। पप्पू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महिला एवं बच्चों को परेशान कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए रीना अपने मायके में रह रही थी। इस बीच पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घर पर कोई नहीं था। बंद पडे़ मकान का लाभ उठाकर चोरों ने उसके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि चोरों ने संदूक और सेफ में रखे आठ लाख रुपये तथा चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस संबंध में रीना ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें