फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दिया तीन तलाक, महिला गंगनहर में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने दिया तीन तलाक, महिला गंगनहर में कूदी
विज्ञापन

सरधना। पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने से क्षुब्ध एक महिला शनिवार दोपहर गंगनहर में कूद गई। लोगों ने किसी तरह उसे नहर से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।
बिहार निवासी रेशमा की शादी 12 वर्ष पूर्व नगर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। उसे चार बच्चे हुए। इसी बीच रेशमा की पति से अनबन हो गई और दंपती के बीच तलाक हो गया। चारों बच्चे रेशमा के पास रह गए और पति उससे अलग रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेशमा ने टेहरकी गांव निवासी युवक के साथ निकाह का प्रस्ताव रखा। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। दोनों ने निकाह कर लिया और साथ रहने लगे। टेहरकी निवासी पति ने उसके चारों बच्चों को पहले पिता के पास भेज दिया और रेशमा की उनसे मिलने पर रोक लगा दी। जिससे रेशमा परेशान रहने लगी। इसके चलते दूसरे पति ने भी उसे तलाक दे दिया। जिससे रेशमा शनिवार दोपहर सरधना गंगनहर पुल पर पहुंची और जान देने के लिए नहर में कूद गई। लोगों ने उसे नहर में कूदते देखा तो किसी तरह उसे नहर से बाहर निकाला। रेशमा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला के पति को थाने बुलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें